भारत के उप-चुनाव आयुक्त कौन है?

(A) सुशील चंद्रा
(B) राजीव कुमार
(C) सुनील अरोड़ा
(D) a और b दोनों

Answer : सुशील चंद्रा और राजीव कुमार

Explanation : भारत के उप-चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और राजीव कुमार है। वही भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा हैं। देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती है। जिसमें राष्ट्र और राज्य के चु्नाव की प्रक्रिया को देखने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो चुनाव आयुक्त होते हैं। 21 अगस्त 2020 को पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार (Rajiv Kumar) को नया चुनाव आयुक्त (Election Commissioner) नियुक्त किया गया था। उन्होंने अशोक लवासा की जगह ली। राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं।वही अशोक लवासा ने एशियाई विकास बैंक (ADB) में उपाध्यक्ष चुने जाने पर 31 अगस्त 2020 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अशोक लवासा (Ashok Lavasa) ऐसे दूसरे चुनाव आयुक्त है जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। बता दे कि चुनाव आयोग का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। इसके 350 सदस्य हैं और ये सदस्य छोटे राज्य के आकार के आधार पर अलग-अलग संख्या में लोकतंत्र के इंजनों को निष्पक्ष और सुचारू रूप से चलाने के लिए पूर्णकालिक आधार पर काम करते हैं।
Tags : अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी अर्थशास्त्र वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर चुनाव आयोग
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Up Chunav Ayukt Kaun Hai