भारत की उत्तरी सीमा पर कौन सा पर्वत स्थित है?

(A) कैलास पर्वत
(B) सुमेरु पर्वत
(C) हिमालय पर्वत
(D) गिरनार पर्वत

Answer : हिमालय पर्वत

Explanation : भारत की उत्तरी सीमा पर हिमालय पर्वत स्थित है। यह सीमा उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल तथा उत्तर-पूर्व में भूटान से मिली हुई है। पूर्व में पहाड़ों की श्रृंखला इसे म्यांमार से अलग करती है। पूर्व में ही इसकी सीमा बांग्लादेश के साथ है। दक्षिण में इसके एक ओर अरब सागर है तथा दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी है तथा बीच में हिंद महासागर है। मन्नार की खाड़ी तथा पाक जलडमरूमध्य इसे श्रीलंका से अलग करते हैं। भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में है तथा लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित है।
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Uttari Seema Par Kaun Sa Parvat Sthit Hai