भारत के वर्तमान केंद्रीय सतर्कता आयुक्त कौन है 2023

Who is the present Central Vigilance Commissioner of India

(A) वी.के. सारस्वत
(B) के.वी. चौधरी
(C) सुरेश एन पटेल
(D) विजय शर्मा

Answer : सुरेश एन पटेल

Explanation : भारत के वर्तमान केंद्रीय सतर्कता आयुक्त सुरेश एन पटेल है। केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के रूप में सुरेश एन पटेल ने 3 अगस्त 2022 को शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ ग्रहण कराई। इससे पहले यह पद एक साल से रिक्त था। पटेल जून से कार्यवाहक के रूप में इस पद को संभाल रहे थे। आंध्र बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पटेल को अप्रैल 2020 में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया था। पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजय कोठारी ने 24 जून 2021 को सीवीसी के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया था।

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त
केंद्रीय सतर्कता आयोग का नेतृत्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त करता है और इसमें दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं। वर्तमान में आयोग में कोई भी सतर्कता आयुक्त नहीं है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय चयन पैनल ने सीवीसी और सतर्कता आयुक्तों के संबंध में निर्णय लेने के लिए जुलाई 2022 में बैठक की थी। पैनल के अन्य दो सदस्य केंद्रीय गृह मंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं।
Tags : अध्यक्ष वर्तमान अध्यक्ष सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Vartaman Kendriya Satarkta Aayukt Kaun Hai