भारत का वर्तमान खेल मंत्री कौन है 2022

Who is the current Sports Minister of India 2022

(A) राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़
(B) अनुराग ठाकुर
(C) किरण रिजिजू
(D) रविशंकर प्रसाद

Answer : अनुराग ठाकुर

Explanation : भारत का वर्तमान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर है। प्रधानमंत्री मोदी के कैबिनेट विस्तार (Modi govt cabinet expansion) में पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur Sports Minister) को 7 जुलाई 2021 को नया खेल मंत्री बनाया गया है। अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कमान भी सौंपी गई है। बता दें अनुराग ठाकुर इससे पहले वित्त राज्य मंत्री थे। पूर्व खेल मंत्री किरेन रीजीजू को अब कानून और न्याय मंत्रालय सौंपा गया है। 47 के अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह चौथी बार संसद पहुंचे हैं। ठाकुर मई 2016 से फरवरी 2017 के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष रहे। इससे पहले वह बोर्ड के सचिव और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के अध्यक्ष भी थे। उनके भाई अरुण धूमल अभी बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष हैं। अनुराग ठाकुर एक उद्यमी होने के साथ ही राजनीति में आये और 2019 में बीजेपी ने उन्हें ओडिशा से राज्यसभा भेजा। बता दे कि मणिशंकर अय्यर (2006-2008) के बाद ठाकुर पहले कैबिनेट मंत्री हैं जिन्हें खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Vartaman Khel Mantri Kaun Hai