भारत के वर्तमान गृह मंत्री कौन है 2021

Who is the current Home Minister of India 2021

(A) अमित शाह
(B) राजनाथ सिंह
(C) लालकृष्ण आडवाणी
(D) नरेंद्र मोदी

Amit Shah

Answer : अमित शाह (Amit Shah)

भारत के वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह है। उन्होंने 30 मई 2019 को 31वें गृहमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। पिछली सरकार में गृहमंत्री रहे राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। गुजरात राज्य के गृहमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यापारी के घर हुआ था। वर्तमान में वह गुजरात के गांधीनगर से सांसद है।

अमित शाह वर्ष 1986 में भाजपा में शामिल हुये। वर्ष 1987 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य बनाया गया। शाह को पहला बड़ा राजनीतिक मौका मिला 1991 में, जब आडवाणी के लिए गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में उन्होंने चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला। पेशे से स्टॉक ब्रोकर अमित शाह ने 1997 में गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से उप चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 1999 में वे अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक (एडीसीबी) के अध्यक्ष चुने गए। 2009 में वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने। 2014 में नरेंद्र मोदी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। 2003 से 2010 तक उन्होने गुजरात सरकार की कैबिनेट में गृहमंत्रालय का जिम्मा संभाला था।
Tags : गृह मंत्री राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Vartman Grah Mantri Kaun Hai