भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है?

(A) ए.के. जोति
(B) सुशील चंद्रा
(C) ओम प्रकाश रावत
(D) एस. पी. सेन वर्मा

eci

Answer : सुशील चंद्रा

Explanation : वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा (Sunil Chandra) है। उन्होंने 13 अप्रैल 2021 को अपने पद की शपथ लेकर सुनील अरोड़ा का स्थान लिया, जो 13 अप्रैल 2021 को रिटायर हो गए। चंद्रा पहले ऐसे अधिकारी हैं, जो आईआरएस रहे हैं और उसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं। इससे पूर्व यह पद सामान्यतया आईएएस अधिकारियों के पास ही रहा है। पश्चिमी यूपी के रहने वाले सुशील चंद्रा का यह कार्यकाल 14 मई 2022 तक रहेगा।

निर्वाचन आयोग में आने से पूर्व वे सीबीडीटी के अध्यक्ष थे। उत्तर प्रदेश में 15 मई, 1957 को जन्मे चंद्रा ने रुड़की विश्वविद्यालय से बीटेक किया, उसके बाद उन्होंने देहरादून के डीएवी कालेज से लॉ की डिग्री हासिल की। 1980 में आईआरएस में आने से पूर्ववह भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में रहे। 63 वर्षीय चंद्रा 1980 बैच के राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने 38 साल तक राजस्व सेवा में सेवाएं दी और दो वर्ष तक करकी सर्वोच्च नियामक संस्था केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, सीबीडीटी के चैयरमेन भी रहे। सीबीडीटी में रहते हुए उन्होंन ब्लैकमनी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए। 2019 में उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।
Tags : भारत राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Vartman Mukhya Chunav Ayukt Kaun Hai