भारत के वर्तमान थल सेना प्रमुख कौन है?

(A) जनरल मनोज मुकुंद नरवाने
(B) जनरल मनोज पांडे
(C) जनरल बिपिन रावत
(D) जनरल दलबीर सिंह सुहाग

Lieutenant General Manoj Pande

Answer : जनरल मनोज पांडे

Explanation : भारत के वर्तमान थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे है। जनरल एमएम नरवणे के सेवानिवृत्त होने के बाद 29वें थलेसना प्रमुख के तौर पर पदभार 30 अप्रैल 2022 को संभाला था। उप थलसेना प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे चुके जनरल पांडे बल की इंजीनियर कोर से सेना प्रमुख बनने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं। थल सेना का एक फरवरी को उप-प्रमुख बनने से पहले वह थल सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे। इस कमान पर सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा की जिम्मेदारी है। पांडे अंडमान निकोबार कमान के प्रमुख के तौर पर भी सेवा दे चुके हैं। भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत थिएटर कमान तैयार करने पर काम कर रहे थे, जिनका दिसंबर 2021 में दुर्घटना में निधन हो गया था।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र जनरल मनोज पांडे को दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स (द बॉम्बे सैपर्स) में नियुक्त किया गया था। वह जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान नियंत्रण रेखा के पास एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाल चुके हैं और उन्हें पश्चिमी लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में एक पर्वतीय डिवीजन और पूर्वोत्तर में एक कोर की भी कमान संभालने का अनुभव है। उन्होंने इथोपिया और इरिट्रिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में मुख्य इंजीनियर के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक और दक्षिणी कमान के मुख्यालय में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में भी सेवाएं दीं। उनकी शानदार सेवा के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक, थल सेना प्रमुख से प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया जा चुका है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी थल सेना
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Vartman Thal Sena Pramukh Kaun Hai