भारत के विभाजन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?

(A) जेबी कृपलानी
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(D) सी राजगोपालाचारी

Question Asked : 65th BPSC Prelims Exam 2019

Answer : जेबी कृपलानी

Explanation : भारत के विभाजन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष जेबी कृपलानी थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 ई. को बंबई में की गई थी। इस अधिवेशन के प्रथम अध्यक्ष डब्ल्यूसी बनर्जी थे। कांग्रेस के मेरठ में आयोजित 54वें अधिवेशन 23 नवंबर, 1946 की अध्यक्षता आचार्य जेबी कृपलानी ने की, इन्हीं के अध्यक्षकाल में भारत आजाद हुआ था। जेबी कृपलानी का पूरा नाम जीवतराम भगवानदास कृपलानी था। उनका जन्म 11 नवम्बर 1888 में हिन्दू परिवार में हैदराबाद के सिंध इलाके में हुआ था। उनके पिता का नाम काका भगवानदास था। उनके पिताजी एक राजस्व और न्यायिक अधिकारी थे। जेबी कृपलानी आठ भाई-बहन थे उनमे आचार्य जी छठें नंबर पर थे। सन 1936 में उनकी शादी सुचेता कृपलानी से हुई थी।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Vibhajan Ke Samay Bhartiya Rashtriya Congress Ke Adhyaksh Kaun The