भारत के विश्व विरासत स्थल 2023 PDF

भारत के विश्व विरासत स्थल 2023 (World Heritage Sites of India in Hindi) : भारत के 40 स्थल यूनेस्को की सूची में शामिल हो चुके है। हाल में यूनेस्को ने गुजरात में स्थित हड़प्पाकालीन शहर धौलावीरा को 40वां स्थल के रूप में विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। इससे पहले 13वीं शताब्दी में निर्मित तेलंगाना के रामप्पा मंदिर को 25 जुलाई 2021 को विश्व धरोहर में शामिल किया जा चुका है। यूनेस्को (UNESCO) यानी ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization)’ संयुक्त राष्ट्र का ही एक भाग है। इसका गठन 16 नवंबर, 1945 को हुआ था। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति और संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में स्थित है।

क्रं. विश्व विरासत स्थल संबंधित राज्य वर्ष
1. आगरा का किला उत्तर प्रदेश 1983
2. अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र 1983
3. एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र 1983
4. ताज महल उत्तर प्रदेश 1983
5. महाबलीपुरम में स्मारकों के समूह तमिलनाडु 1984
6. कोणार्क सूर्य मंदिर ओड़िशा 1984
7. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम 1985
8. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान 1985
9. मानस वन्यजीव अभयारण्य असम 1985
10. गोवा के चर्च और कॉन्वेंट गोवा 1986
11. फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश 1986
12. हम्पी में स्मारकों के समूह कर्नाटक 1986
13. खजुराहो स्मारक समूह मध्य प्रदेश 1986
14. एलीफेंटा गुफाएं महाराष्ट्र 1987
15. महान चोल मंदिर तमिलनाडु 1987
16. पत्तदकल स्मारकों का समूह कर्नाटक 1987
17. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल 1987
18. नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड 2005
19. सांची में बौद्ध स्मारक मध्य प्रदेश 1989
20. हुमायूं का मकबरा दिल्ली 1983
21. क़ुतुब मीनार और इसके स्मारक दिल्ली 1993
22. भारत की पर्वतीय रेल दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल; शिमला, हिमाचल प्रदेश; नीलगिरी, तमिलनाडु 1999, 2005, 2008
23. महाबोधि मंदिर बिहार 2002
24. भीमबेटका रॉक शेल्टर्स मध्य प्रदेश 2003
25. चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान गुजरात 2004
26. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (विक्टोरिया टर्मिनस) महाराष्ट्र 2004
27 लाल किला दिल्ली 2007
28. जंतर मंतर-जयपुर राजस्थान 2010
29. पश्चिमी घाट (39 स्‍थान) गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल 2012
30. राजस्थान के पहाड़ी किले राजस्थान 2013
31. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र हिमाचल प्रदेश 2014
32. रानी की वाव (रानी की बावड़ी) गुजरात 2014
33. नालंदा महाविहार बिहार 2016
34. खांगचेंदज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान (कंचनजंगा बायोस्फीयर रिजर्व) सिक्किम 2016
35. ली कार्बूजियर का स्थापत्य कार्य चंडीगढ़ 2016
36. अहमदाबाद शहर गुजरात 2017
37. मुंबई का विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एन्सेम्बल्स महाराष्ट्र 2018
38. जयपुर शहर गुजरात 2019
39. धोलावीरा गुजरात 2021
40. काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर (रामप्पा मंदिर) तेलंगाना 2021

विश्व विरासत स्थल पर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत में कितने विश्व विरासत स्थल है? – 40
राजस्थान में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कितने हैं? – 3
भारत का पहला विश्व धरोहर शहर कौन सा है? – अहमदाबाद
UNO की कौनसी एजेंसी विश्व धरोहर स्थलों को सूचीबद्ध करती है? – यूनेस्को (UNESCO)

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Bharat Ke Vishva Virasat Sthal