भारत की पहली महिला प्रधान कंस्ट्रक्शन कंपनी कौनसी है?

(A) एलएनटी
(B) पिंक लैडर
(C) टीसीएस
(D) महिला बैंक

Answer : पिंक लैडर (Pink Ladder)

भारत की पहली महिला प्रधान कंस्ट्रक्शन कंपनी पिंक लैडर (Pink Ladder) है। केरल में ​स्थित इस ​कंपनी का निर्माण कुदुम्बश्री मिशन के तहत 30 म​हिलाओं द्वारा शुरु किया गया था। खास बात यह है कि इस कंपनी में सारे कार्य महिलाओं द्वारा संपन्न किए जाते हैं। 1 नवंबर, 2018 को प्रारंभ की गई इस कंपनी ने अब तक दो मकानों का निर्माण पूर्ण कर लिया है और तीन पर कार्य जारी है। इस कंपनी को प्रारंभ करने के पीछे मुख्य कारण महिलााओं का शोषणस है, जिसमें असमान वेतन, काम का अनिश्चित समय, यौन उत्पीड़न जैसी समस्याएं शामिल हैं। इस काम को महिला शक्तिकरण की दिशा में एक प्रमुख पहल माना जा रहा है। इसके अलावा केरल में एक महिला मॉल भी है, जहां की सभी क्रू मेम्बर महिलाएं हैं। यह केरल को कोझीकोड में 36000 वर्ग फीट क्षेत्र में बना है। इस मॉल का प्रबंधन भी कुछुम्बी यूनिटि ग्रुप द्वारा किया जाता है।
Tags : भारत में प्रथम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Pahli Mahila Pradhan Construction Company Kaunsi Hai