भारत की पहली विमान सेवा कब शुरू हुई?

(A) 24 अक्टूबर 1935 में
(B) 1 मार्च 1953 में
(C) 14 अक्टूबर 1932 में
(D) 04 अक्टूबर 1923 में

Answer : 14 अक्टूबर 1932 में

Explanation : भारत की पहली विमान सेवा 14 अक्टूबर 1932 में शुरू हुई। जेआरडी टाटा को भारत की पहली कमर्शियल फ्लाइट को उड़ाने का गौरव हासिल है। उन्होंने इस फ्लाइट को कराची से उड़ाकर बंबई (अब मुंबई) में उतरा। इस तरह भारत की पहली हवाई सेवा की शुरुआत हुई। कुछ समय बाद इसका नाम टाटा एयरलाइंस कर दिया गया। 1946 में पब्लिक कंपनी के रूप में रजिस्टर किया गया और एयर इंडिया नाम रखा गया। 1953 में भारत सरकार ने इसका राष्ट्रीयकरण कर खुद इसकी कमान संभाल ली। एयरलाइन के लंबे समय तक घाटे में होने के चलते भारत सरकार ने इसको बेचने का फैसला किया। अक्टूबर 2021 में 18 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाकर टाटा ने 68 साल बाद एक बार फिर इसे अपना बना लिया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Pahli Viman Seva Kab Shuru Hui