भारत की पहली महिला कैबिनेट मंत्री कौन थी?

(A) मीरा साहिब फ़ातिमा बीबी
(B) राजकुमारी अमृत कौर
(C) सी बी मुथ्म्मा
(D) इंदिरा गाँधी

first-cabinet

Answer : राजकुमारी अमृत कौर (Rajkumari Amrit Kaur)

Explanation : भारत की पहली महिला कैबिनेट मंत्री राजकुमारी अमृत कौर थी। 15 अगस्त 1947 में भारत के आज़ाद होने के बाद भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में चौदह मंत्रियों को शामिल किया गया था। जिसमें उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर पदभार संभाला। इस पद पर अमृत कौर ने 10 वर्षों तक कार्य किया। वह संविधान सभा के सदस्य भी थीं, जो भारत के संविधान के लिए तैयार किए गए निकाय थे।

राजकुमारी अमृत कौर के पिता राजा हरनाम सिंह पंजाब के कपूरथला राज्य के शाही परिवार से थे। वह पढ़ाई में तेज होने के साथ ही जाबड़ खिलाड़ी भी थी। उच्च शिक्षा के लिए वह ऑक्सफ़ोर्ड गईं और वापस आने पर देश की हालात देखकर उन्होंने राजनीति में आने का मन बनाया। लेकिन उनके माता पिता यह नहीं चाहते थे कि वह आज़ादी की लड़ाई में भाग लें। लेकिन राजकुमारी अमृत कौर यहां भी नहीं रूकी और 1927 में मार्गरेट कजिन्स के साथ मिलकर उन्होंने ऑल इंडिया विमेंस कांफ्रेंस की शुरुआत की। उन्होंने पर्दा प्रथा, देवदासी प्रथा और बाल विवाह के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी। आगे चलकर वह ऑल इंडिया विमेंस कांफ्रेंस की प्रेसिडेंट भी बनीं। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी AIIMS की स्थापना का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। 6 फरवरी 1964 को नई दिल्ली में उनका निधन हो गया।
Tags : भारत में प्रथम राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Pehli Mahila Cabinet Mantri Kaun Thi