भारत की पहली महिला विदेश मंत्री कौन है?
Who is India's first woman Foreign Minister
(A) इंदिरा गांधी
(B) सुषमा स्वराज
(C) सरोजनी नायडू
(D) मेनका गांधी
Answer : सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj)
भारत की पहली महिला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) है। वह 26 मई 2014 से 30 मई 2019 तक भारत की विदेश मंत्री रही है। मात्र 25 वर्ष की आयु में हरियाणा सरकार में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बनने वाली सुषमा दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने की उपलब्धि भी उनके खाते में दर्ज है। इसके अलावा वह देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता भी है। सुषमा सात बार सांसद और तीन बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1970 के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ की थी।
अम्बाला छावनी से 1977 से 1983 तक हरियाणा विधानसभा की सदस्य रहीं सुषमा ने देवी लाल सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। सुषमा ने 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिनों की सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय संभाला था। उन्होंने अक्तूबर 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के लिए वाजपेयी के अगले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : भारत में प्रथम, राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams