भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है?

(A) रजिया सुल्तान
(B) अन्ना जॉर्ज मल्होत्रा
(C) आरती साहा
(D) वी एस रमादेवी

Answer : वी एस रमादेवी (V. S. Ramadevi)

Explanation : भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस रमादेवी थी। उनका कार्यकाल 26 नवंबर 1990 से 11 दिसंबर 1990 तक रहा था। यद्यपि यह अल्प कार्यावधि थी। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में उन्होंने आरवी एस पेरिशास्त्री (1 जनवरी 1986 - 25 नवंबर 1990) का स्थान लिया था। जबकि वीएस रमादेवी का स्थान टीएन शेषन (12 दिसंबर 1990 - 11 दिसंबर 1996) ने लिया था, जिन्हें चुनाव आयोग में सुधारों के लिए जाना जाता है। रमादेवी का जन्म पोंगल उत्सव के दिन 15 जनवरी 1934 को आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के चेब्रोलु में हुआ। उन्होंने एलूरू से शिक्षा प्राप्त की। वो 26 जुलाई 1997 से 1 दिसंबर 1999 तक हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल रही और 2 दिसंबर 1999 से 20 अगस्त 2002 तक कर्नाटक की राज्यपाल भी रहीं। उनका 79 वर्ष में बेंगलूरू में दिल का दौरा पड़ने से 17 अप्रैल 2013 को निधन हो गया। बता दे कि भारत का मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपनी शक्ति संविधान के अनुच्छेद 324 से प्राप्त करता है और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों को संपन्न कराने का दायित्व निभाता है।
Tags : प्रथम महिला भारत में प्रथम राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Pratham Mahila Mukhya Chunav Aayukt Kaun Hai