भारत की प्रथम महिला राजदूत कौन है?

(A) विजयलक्ष्मी पंडित
(B) प्रतिभा पाटिल
(C) इंदिरा गाँधी
(D) सरोजिनी नायडू

Vijaya Lakshmi Pandit

Answer : विजयलक्ष्मी पंडित (Vijaya Lakshmi Pandit)

Explanation : भारत की प्रथम महिला राजदूत विजयलक्ष्मी पंडित है। इसके अलावा वह विश्व की भी पहली महिला राजदूत थीं, जिन्होंने मॉस्को, वाशिंगटन और लंदन में तीन राजदूत पदों पर कार्य किया। वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बहन थी, जिनकी पुत्री इंदिरा गांधी लगभग 13 वर्षों तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। विजयलक्ष्मी 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी। विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म 18 अगस्त 1900 को गांधी-नेहरू परिवार में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा मुख्य रूप से घर में ही हुई। 1921 में उन्होंने काठियावाड़ के सुप्रसिद्ध वकील रणजीत सीताराम पंडित से विवाह लिया। गांधीजी से प्रभावित होकर उन्होंने आज़ादी के लिए आंदोलनों में भाग लेना शुरू कर दिया। इस दौरान वह जेल भी गईं। एक दिसंबर 1990 को उनका निधन हो गया।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Pratham Mahila Rajdoot Kaun Hai