भारत की सबसे बड़ी लैगून झील कौन सी है?

(A) पुलीकट
(B) चिल्का
(C) कुलेरु
(D) किलीवेली

Answer : चिल्का

Explanation : भारत की सबसे बड़ी लैगून झील चिल्का है। जो भारत के पूर्वी तट पर दया नदी के मुहाने पर स्थित है। यह उड़ीसा राज्य में अवस्थित है। यह उड़ीसा के तीन जिलों पुरी, खुर्दा, गंजम में विस्तृत है। इसकी लंबाई 64 किमी है तथा इसका क्षेत्रफल 1165 वर्ग किमी है। इस नमकीन पानी की झील को आर्द्रभूमि भी कहा जाता है। सर्दियों में यह झील कैस्पियन सागर, ईरान, रूस और दूर स्थित साइबेरिया से आने वाले प्रवासी पक्षियों का निवास स्थान बन जाती है। ऐसा अनुमान है कि प्रवासी मौसम में इस झील पर पक्षियों की 205 प्रजातियाँ आती हैं। इनमें से एवियन प्राणियों की 97 प्रजातियाँ अंतरमहाद्वीपीय प्रवासियों की होती हैं। इसे UNESCO द्वारा वर्ष 1981 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है तथा यह एक रामसर स्थल भी है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Sabse Badi Lagoon Jheel Kaun Si Hai