भारत की सबसे रहस्यमयी झील कौन सी है?

Answer : लेक ऑफ नो रिटर्न

Explanation : भारत की सबसे रहस्यमयी झील 'लेक ऑफ नो रिटर्न' है, यानी एक ऐसी झील जहां से वापस नहीं आया जा सकता। इसे नावांग यांग के नाम से भी जाना जाता है। यह रहस्यमयी झील यह झील भारत और म्यांमार की सीमा के पास अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। इस झील के रहस्यों के बारे में पता लगाने की कोशिश कई बार की गई लेकिन आज तक कोई परिणाम नहीं निकला। बताया जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी विमान के पायलटों ने आसमान से जब इस झील को देखा तो उन्हें लगा कि ये कोई समतल जमीन है, इसी के चलते उन्होंने विमान को यहाँ लैंड करने का मन बना लिया, लेकिन जैसे ही उन्होंने विमान को यहां लैंड किया। विमान पायलटों समेत रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। वहीं एक मशहूर वेबसाइट की माने तो जब युद्ध खत्म होने के बाद जापानी सैनिक अपने घर वापस जा रहे थे। उस समय वह भी इस लेक के पास आकर रास्ता भटक गए और वो भी गायब हो गए। हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि उन्हें मलेरिया हो गया था, जिसके कारण वह मर गए थे।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Sabse Rahasyamayi Jheel Kaun Si Hai