भारत की संसद में कौन-कौन शामिल है?

(A) केवल लोकसभा
(B) केवल राज्यसभा
(C) लोकसभा और राष्ट्रपति
(D) लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति

Answer : लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति

Explanation : भारत की संसद में लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति शामिल है। भारतीय संसद के तीन अंग राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा होते हैं। भारतीय संसद का संचालन नई दिल्ली स्थित संसद भवन से होता है। राष्ट्रपति के पास दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने, स्थगित करने और लोकसभा को भंग करने की शक्ति होती है। लोकसभा में देश की जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि होते हैं। इनकी संख्या 545 है। वहीं राज्यसभा एक स्थायी सदन है। इसमें सदस्यों की संख्या 250 है। राज्यसभा के सदस्य 6 सालों के लिए चुने जाते हैं। राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य प्रत्येक 2 वर्ष में सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Sansad Mein Kaun Kaun Shamil Hain