भारत की सीमा की लंबाई कितनी है?

(A) 15,200 किमी.
(B) 16,400 किमी.
(C) 17,400 किमी.
(D) 18,300 किमी.

Border-Lines-of-India

Answer : 15,200 किमी.

Explanation : भारत की सीमा की लंबाई 15,200 किमी. है। इसकी उत्तर से दक्षिण लम्बाई 3,214 किमी और पूर्व से पश्चिम चौड़ाई 2933 किमी है। इसकी स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी तथा समुद्र तट की लम्बाई 7,517 किमी है। कुल क्षेत्रफल 31,66,414 वर्ग किमी है। भारत की स्थलीय सीमा उत्तर-पश्चिमी में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लगती है, उत्तर में तिब्बत (अब चीन का हिस्सा) और चीन तथा नेपाल और भूटान से लगी हुई है और पूर्व मे बांग्लादेश तथा म्यांमार से। वस्तुत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, दिल्ली, हरियाणा एवं चण्डीगढ़ को छोड़कर देश के सारे राज्य एवं संघ शासित क्षेत्र अन्तर्राष्ट्रीय सीमा या तटरेखा को छूते हैं।

भारत-अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के बीच डूरण्ड रेखा, भारत-चीन सीमा के बीच मैकमोहन रेखा है। भारत एवं पाकिस्तान तथा भारत एवं बांग्लादेश के बीच रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण वर्ष 1947 के विभाजन के परिणामस्वरूप किया गया। बांग्लादेश एवं त्रिपुरा राज्य के बीच की सीमा को शून्य रेखा (Zero Line) कहते हैं।
Tags : भारत का भौतिक भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Seema Ki Lambai Kitni Hai