Explanation : भारत की सीमा 7 देशों से जुड़ी हुई है। अवस्थिति की दृष्टि से पश्चिम में पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान तथा पूर्व में म्यांमार एवं बांग्लादेश भारत के पड़ोसी देश हैं। भारत की कुल 15106,7 किमी सीमा रेखा 92 जिलों एवं 17 राज्यों से होकर गुजरती है। भारत की तट रेखा 7516,6 किमी है, जो 13 राज्यों एवं संघ शासित क्षेत्रों को छूती है। वस्तुत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, दिल्ली, हरियाणा एवं चण्डीगढ़ को छोड़कर देश के सारे राज्य एवं संघ शासित क्षेत्र अन्तर्राष्ट्रीय सीमा या तटरेखा को छूते हैं।
भारत-अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के बीच डूरण्ड रेखा, भारत-चीन सीमा के बीच मैकमोहन रेखा है। भारत एवं पाकिस्तान तथा भारत एवं बांग्लादेश के बीच रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण वर्ष 1947 के विभाजन के परिणामस्वरूप किया गया। बांग्लादेश एवं त्रिपुरा राज्य के बीच की सीमा को शून्य रेखा (Zero Line) कहते हैं।
....अगला सवाल पढ़े