भारत की तट रेखा कितनी लंबी है?

(A) 6,200​ किमी. लंबी
(B) 6,100 किमी. लंबी
(C) 5,858 किमी. लंबी
(D) 6,175 किमी. लंबी

Answer : 6,100 किमी. लंबी

Explanation : भारत की तट रेखा 6,100 किमी. लंबी है। भारत का कुल क्षेत्रफल 3287,782 वर्ग किमी. है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का दो प्रतिशत है। कर्क रेखा इसके ठीक बीचों-बीच होकर जाती है। भारत की स्थलीय सीमा का लम्बाई 15,200 किमी. तथा मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लम्बाई 6,100 किमी. है। यदि अंडमान-निकोबार तथा लक्षद्वीप समूहों की तटरेखा को भी सम्मिलित किया जाए तो भारत की तटीय सीमा 7517 किमी. हो जाती है। स्पष्ट है कि भारत एक विशाल देश है और क्षेत्रफल की दृष्टि से इसका विश्व में सातवां स्थान है परन्तु छ: अन्य देश इससे बड़े भी हैं। इनके नाम रूस, चीन, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Tat Rekha Kitni Lambi Hai