भारत की तीसरी लेफ्टिनेंट जनरल रैंक पाने वाली महिला कौन है?

(A) डॉ. पुनीता अरोड़ा
(B) माधुरी कानिटकर
(C) पद्मावती बंदोपाध्याय
(D) मुहिद्दीन यासीन

Answer : माधुरी कानिटकर

Explanation : भारत की तीसरी लेफ्टिनेंट जनरल रैंक पाने वाली महिला माधुरी कानिटकर है। उन्होंने 29 फरवरी 2020 को लेफ्टिनेंट जनरल पद संभाला था। रक्षा क्षेत्र में वह यह कीर्तिमान स्थापित करने वाली देश की तीसरी महिला हैं। लेफ्टिनेंट जनरल कानिटकर ने नई दिल्ली में डिप्टी चीफ, इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (डीसीआईडीएस), मेडिकल (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तहत) का कार्यभार संभाला।

आपको बता दे कि यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला नौसेना की वाइस एडमिरल डॉ. पुनीता अरोड़ा थीं। वायुसेना की महिला एयर मार्शल पद्मावती बंदोपाध्याय इस पद पर पदोन्नत होने वाली दूसरी महिला थी। इसके साथ ही वह सशस्त्र बलों की पहली बाल चिकित्सक हैं, जो यह पद संभालेंगी। सनद र​हे कि माधुरी के पति राजीव कानिटकर भी लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। भारत के इतिहास में यह पहला मौका है, जब पति और पत्नी दोनों ही सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हों।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी समसामयिकी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Tisari Lieutenant General Rank Pane Wali Mahila Kaun Hai