भारत में कितनी भाषाओं को मान्यता प्राप्त है?

(A) 20 भाषाएँ
(B) 22 भाषाएँ
(C) 25 भाषाएँ
(D) 28 भाषाएँ

Answer : 22 भाषाएँ

Explanation : भारत में 22 भाषाओं को मान्यता प्राप्त है। जनगणना निदेशालय की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में 22 सूचीबद्ध भाषाएं है, जो आधिकारिक भाषाएं है। 1950 में भारतीय संविधान की स्थापना के समय कुल 14 मान्यता प्राप्त भाषाएं थी–1. असमिया, 2. बांग्ला, 3. गुजराती, 4. हिंदी, 5. कन्नड़, 6. कश्मीरी, 7. मलयालम, 8. मराठी, 9. उड़िया, 10. पंजाबी, 11. संस्कृत, 12. तमिल, 13. तेलगू और 14. उर्दू। इसके बाद आठवीं अनुसूची में जोड़ी गई भाषाएं सिंधी, कोंकणी, नेपाली, मणिपुरी, मैथिली, डोगरी, बोडो और संथाली है। इस तरह भारतीय संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त भाषाओं की संख्या 22 है। आपको बता दे कि विश्व में हिंदी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार ने 10 जनवरी 1975 को प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर में आयोजित किया। इसमें 30 देशों से 122 प्रतिनिधि शामिल हुए। देश की तत्कानीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन की वर्षगांठ मनाने के लिए 2006 से प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
Tags : भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Me Kitni Bhasha Ko Manyata Prapt Hai