भारत में मिथेन गैस का एक बड़ा स्रोत क्या है?

(A) मधुमक्खी का छत्ता
(D) ईट भट्ठा
(B) धान का खेत
(C) कांच उधोग

Question Asked : NDA Exam 2019

Answer : धान का खेत

Explanation : भारत में मिथेन गैस का एक बड़ा स्रोत धान का खेत है। धान की फसल मानवीय गतिविधियों के कारण होने वाले मीथेन उत्सर्जन का सबसे बड़ा स्रोत है। धान विश्व में दूसरा सबसे बड़ा कृषि उत्पाद है। अमेरिका में हुए एक अध्ययन के अनुसार धान की खेती से भूमंडल का तापमान और बढ़ सकता है, क्योंकि इससे ग्रीनहाउस प्रभाव पैदा करने वाली गैस मिथेन का उत्सर्जन होता है। कार्बन डाइऑक्साइड के बाद मिथेन दूसरी सबसे शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है। मीथेन गैस को 'मार्श गैस' के नाम से भी जाना जाता है। यह सबसे छोटे अणु सूत्र का हाइड्रोकार्बन है। ग्रीन हाउस गैस के रूप में वातावरण में इसकी भागीदारी लगभग बीस प्रतिशत है। ज्ञातव्य है कि पशुओं की जुगली, वनस्पतियों के सड़ने, गोबर, धान के खेत तथा कोयले की खादानों से भी मीथेन गैस का उत्सर्जन होता है। उपर्युक्त के अतिरिक्त दीमकों (Termites) के कारण भी इसकी उत्सर्जन की मात्रा में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मीथेन गैस सी.एन.जी. में भी मिश्रित होती है। कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस में यह 80-90 प्रतिशत की मात्रा में पायी जाती है।
Tags : मिथेन गैस रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Me Methane Gas Ka Ek Bada Srot Kya Hai