भारत में सहयोग निधियों का नियमन कौनसी संस्था करती है?

(A) सेबी
(B) राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज
(C) भारतीय रिजर्व बैंक
(D) भारतीय बैंक संघ

Question Asked : UPPCS (Mains) 2013

Answer : सेबी

Explanation : भारत में भारतीय प्रतिभूति एवं वि​निमय बोर्ड (SEBI) सहयोग निधियों (Mutual Funds) का नियमन करती है। सेबी एक गैर-सांविधिक संस्था है जिसकी स्थापना केंद्र सरकार के एक प्रस्ताव द्वारा 12 अप्रैल, 1988 को की गई थी। बाद में 30 जनवरी, 1992 को एक अध्यादेश द्वारा इस संस्था को सांविधिक दर्जा भी प्रदान कर दिया गया। यह अध्यादेश 4 अप्रैल, 1992 को संसद के अधिनियम द्वारा प्रतिस्थापित किया गया। इसका मुख्यालय मुंबई में है। इसके क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता, दिल्ली तथा चेन्नई में स्थापित किए गए हैं। सेबी शेयर बाजार में चलने वाले वृहद कारोबार को नियंत्रित एवं विनियमित करता है। इसके लिए निर्धारित किए गए प्रमुख कार्यो में म्यूचुअल फंड की सामूहिक निवेश योजनाओं के पंजीकृत करना तथा इसका नियमन करना भी शामिल है।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Me Sahyog Nidhiyon Ka Niyaman Konsi Sanstha Karti Hai