भारत में सर्वाधिक कोयला भंडार पाए जाते हैं?

(A) झारखंड
(B) त्रिपुरा
(C) मणिपुर
(D) छत्तीसगढ़

Question Asked : UPPSC PCS Exam 2002

Answer : झारखंड

भारत में सर्वाधिक कोयला भंडार झारखंड में पाए जाते हैं। इससे पूर्व अविभाजित बिहार भारत का सर्वा​धिक कोयला उत्पादक राज्य था। विभाजन के बाद कोयला की सभी खाने झारखंड राज्य में चली गई है। अत: झारखंड अब भारत का सर्वाधिक कोयला, लोहा, अभ्रक आदि खनिज उत्पादक राज्य बन गया है। कोयला भारत में सबसे महत्वपूर्ण और प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला जीवाश्म ईंधन है। भारत की खनिज संपन्नता का एक मुख्य कारण यह है कि यहाँ प्राचीनकाल से ही सभी प्रकार की चट्टानें पायी जाती हैं। भारत के अधिकतर धात्विक खनिजों की प्राप्ति धारवाड़ क्रम की चट्टानों से होती है और कोयला मुख्य रूप से गोंडवाना क्रम की चट्टानों में मिलता है। भारत में कोयला खनन साल 1774 में शुरू हुआ, जब रानीगंज कोलफील्डस (पश्चिम बंगाल) का व्यवसायिक शोषण (दोहन) ईस्ट इण्डिया कंपनी द्वारा शुरू किया गया था। भारत चीन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाद दुनिया में चौथा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है।
Tags : झारखंड झारखंड प्रश्नोत्तरी भारत का आर्थिक भूगोल भारत का भौतिक भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Me Sarvadhik Koyla Bhandar Paye Jate Hain