भारत में स्थानीय स्वशासन का विकास किसने किया?

(A) लॉर्ड मेयो
(B) लॉर्ड लिटन
(C) लॉर्ड कैनिंग
(D) लॉर्ड रिपन

Answer : लॉर्ड रिपन

Explanation : भारत में स्थानीय स्वशासन का विकास लॉर्ड रिपन ने किया। लॉर्ड रिपन का काल स्थानीय स्वायत्त शासन के जन्म का काल माना जाता है। लॉर्ड रिपन भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय गवर्नर था। उसने एक बार कहा था ‘मेरा मूल्यांकन मेरे कार्यों से करना, शब्दों से नहीं। फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने रिपन को ‘भारत का उद्धारक’ की संज्ञा दी थी। मालवीय ने उन्हें भारतीय वायसरायों में सबसे अधिक लोकप्रिय कहा था। लॉर्ड रिपन के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में 1882 में स्थानीय बोर्ड स्वशासन की शुरुआत को माना जा सकता है। इसके समय की अन्य महत्वपूर्ण घटनाए हैं–प्रथम नियमित जनगणना (1881), प्रथम फैक्ट्री अधिनियम का पारित होना, 1882 में हंटर कमीशन का गठन (शिक्षा) तथा इबर्ट बिल विवाद (1884) आदि रही है।
Tags : आधुनिक भारत प्रश्नोत्तरी इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Me Sthaniy Swashasan Ka Vikas Kisne Kiya