भारत में बाढ़ की चेतावनी कौन देता है?

(A) केंद्रीय जल आयोग
(B) सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग
(C) जल संसाधन विभाग
(D) उपरोक्त सभी

Answer : उपरोक्त सभी

Explanation : भारत में बाढ़ की चेतावनी केन्द्रीय जल आयोग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, जल संसाधन विभाग आदि के द्वारा जारी किया जाता है। भारत ने भले ही मंगल पर अपना अंतरिक्ष यान भेज दिया है, लेकिन बाढ़ की सटीक चेतावनी की व्यवस्था देश में अभी तक विकसित नहीं हो पाई है। जबकि बांग्लादेश और नेपाल जैसे पड़ोसी मुल्कों ने यह सुविधा हासिल कर ली है। बांग्लादेश तो अमेरिकी एजेंसी नासा की मदद से बाढ़ की स्थिति का आठ दिन पहले भविष्यवाणी कर देता है। वही, भारत में सिर्फ मानसून के दौरान कुछ खास नदियों में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने की व्यवस्था है। इस बारे में केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लूसी) भी काम कर रहा है। इसके लिए देश के 445 स्थलों से सूचनाएं एकत्रित की जाती हैं। जयपुर, बुड़ला और नई दिल्ली स्थित तीन अर्थ स्टेशनों से भी बाढ़ की संभावित स्थिति का आकलन किया जाता है।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Badh Ki Chetavani Kon Deta Hai