भारत में ज्वारीय वन कहां पाए जाते हैं?

(A) पश्चिम बंगाल
(B) गुजरात
(C) अंडमान व निकोबार
(D) उपयुक्त सभी जगह

Answer : उपयुक्त सभी जगह

Explanation : भारत में ज्वारीय वन पश्चिम बंगाल, गुजरात, अंडमान व निकोबार और आंध्र प्रदेश में पाए जाते हैं। पश्चिम बंगाल के सुंदरवन क्षेत्र में भारत के कुल ज्वारीय वन का लगभग 50 प्रतिशत स्थित है। मैंग्रोव वन या ज्वारीय वन (Mangrove Forests or Tidal Forests) उन भागों में पाए जाते हैं जहां समुद्र तट पर ज्वार-भाटा के कारण खारा जल फैल जाता है। यहां की मिट्टी भी दलदली होती है। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017 के अनुसार भारत में मैंग्रोव वन का वनावरण विश्व की संपूर्ण मैंग्रोव वनस्पति का 3.3 प्रतिशत है जो देश के 12 तटीय राज्यों एवं संघ शासित क्षेत्रों के 4,921 वर्ग किमी, क्षेत्रफल में फैला है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Jwariya Van Kaha Paye Jate Hain