भारत में कितने प्रकार के आम पाए जाते हैं?

Answer : 250 से अधिक प्रकार के

Explanation : भारत में 250 से अधिक प्रकार के आम पाए जाते हैं। लेकिन करीब 40 किस्में ही ज्यादातर हिस्सों में प्रचलित हैं जैसे–अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा, हिमसागर, चौंसा, बादामी, तोता परी, नीलम, केसर आम आदि किस्में। भारत में उगाई जाने वाली आम की किस्मों में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, फज़ली, बंबई ग्रीन, बंबई, अलफ़ॉन्ज़ो, बैंगन पल्ली, हिम सागर, केशर, किशन भोग, मलगोवा, नीलम, सुर्वन रेखा, वनराज व जरदालू आदि शामिल हैं। नई किस्मों में मल्लिका, आम्रपाली, रत्ना, अर्का अरुण, अर्मा पुनीत, अर्का अनमोल तथा दशहरी-51 प्रमुख प्रजातियां हैं। उत्तर भारत में मुख्यत गौरजीत, बांबेग्रीन दशहरी, लंगड़ा, चौसा एवं लखनऊ सफेदा प्रजातियां उगाई जाती हैं। फलों का राजा आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका (Mangifera indica) है।
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Kitne Prakar Ke Aam Paye Jate Hain