भारत में कितने प्रतिशत भूमि पर वन है 2022

(A) 11.17 प्रतिशत
(B) 15.71 प्रतिशत
(C) 21.71 प्रतिशत
(D) 31.75 प्रतिशत

Answer : 21.71 प्रतिशत

Explanation : भारत में 21.71 प्रतिशत भूमि पर वन है। भारत में वनों की स्थिति के संबंध में फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की वर्ष 2021 की रिपोर्ट 13 जनवरी, 2022 को जारी की गई। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की ताजा 2019 की रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल वन क्षेत्र 7,13,789 वर्ग किमी है, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.71 प्रतिशत है, इसके अतिरिक्त 95,748 वर्ग किमी (कुल भौगोलिक क्षेत्र का 2.91 प्रतिशत) वृक्ष आच्छादित है। इस प्रकार कुल वन एवं वृक्ष आच्छादित (Forest and Tree Cover) क्षेत्र 8,09,537 वर्ग किमी/80.9 मि. हेक्टेयर (कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.62 (प्रतिशत) है। वन क्षेत्र में 1540 वर्ग किमी) वृक्ष आच्छादित क्षेत्र में 721 वर्ग किमी तथा कुल वन एवं वृक्ष आच्छादित क्षेत्र में 2261 वर्ग किमी (0-32 प्रतिशत) की वृद्धि 2019 की तुलना में देश में हुई है। 2019 की वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल वन क्षेत्र 7,12,249 वर्ग किमी तथा वन एवं वृक्ष आच्छादित क्षेत्र 8,07,276 वर्ग किमी था। देश में राज्यों में सर्वाधिक वन क्षेत्र मध्य प्रदेश में है, जबकि दूसरा, तीसरा, चौथा व पांचवां स्थान क्रमशः अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा व महाराष्ट्र का है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Kitne Pratishat Bhumi Par Van Hai