भारत में मानसून का आगमन कब होता है?

(A) मई माह
(B) जून माह
(C) जूलाई माह
(D) नवंबर माह

Question Asked : UPPSC PCS Exam 2006

Answer : जून माह

भारत में मानसून का आगमन जून माह में होता है। 1 जून तक मानसून केरल में पहुंच जाता है। भारत में मानसून के पहुँचने को ‘मानसून का आगमन’ और भारत से मानसून के वापस लौटने को ‘मानसून का निवर्तन’ कहा जाता है। मानसून जून के प्रथम सप्ताह में भारत में प्रवेश करता है और नवंबर के अंत तक तक यह सम्पूर्ण भारत से वापस लौट जाता है। अतः जून से सितंबर के मध्य मानसून की अवधि लगभग 100-120 दिनों की होती है। मानसून के आगमन के कारण अचानक होने वाली वर्षा को ‘मानसून का प्रस्फोट’ कहा जाता है। इसके आगमन के साथ ही वर्षा प्रारम्भ हो जाती है और कई बार तो कई-कई दिनों तक वर्षा लगातार होती रहती है।
Tags : केरल भारत का आर्थिक भूगोल भारत का भौतिक भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Monsoon Ka Aagman Kab Hota Hai