भारत में पारिस्थितिकी का जनक किसे कहते हैं?

(A) अनिल अग्रवाल
(B) सुंदर लाल बहुगुणा
(C) डॉ. रामदेव मिश्र
(D) चंडीप्रसाद भट्ट

Answer : डॉ. रामदेव मिश्र

Explanation : भारत में पारिस्थितिकी का जनक डॉ. रामदेव मिश्र को कहते हैं। प्रोेफेसर रामदेव मिश्र (1908 - 1998) भारत के पर्यावरणविद एवं वनस्पतिशास्त्री थे। इन्होंने 1937 में लीड्स विश्वविद्यालय से पर्यावरणविज्ञान में पीएचडी की। इसके बाद वे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के वनस्पतिशास्त्र विभाग में नियुक्त हुए जहां उन्होने पर्यावरण विज्ञान में विश्वस्तरीय कार्य किया। यहां रहकर इन्होंने इकोलॉजी में भारत का पहला पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स वर्ष 1941 में बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय में शुरू कराया। इन्हीं के सुझाव पर देश में पर्यावरण विभाग को अलग मंत्रालय का दर्जा मिला। डॉ. रामदेव मिश्रा बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर थे।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Paristhitiki Ka Janak Kise Kahate Hain