भारत में ‘राज्य सभा’ किसका प्रतिनिधित्व करती है?
(A) राज्यों की विधान सभाओं का
(B) भारतीय जनता का
(C) राजनीतिक बलों का
(D) राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों का
Question Asked : [UPPSC (GIC) Lecturer Exam 2015]
Answer : राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों का
संविधान के अनु. 80 के अन्तर्गत राज्य सभा राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से मिलकर बनेगी। अत: स्पष्ट है कि राज्यसभा राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती है। वर्तमान में राज्य सभा में 245 सदस्य है इसमें 229 सदस्य राज्यों का प्रतिनिधित्व करते है, 4 संघ राज्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते है और 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत है। राज्य सभा एक स्थायी संस्था है जो इसका विघटन नहीं होता है। किन्तु इसके एक-तिहाई सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष सेवानिवृत हो जाते है। राज्य सभा के सदस्यों की पदावधि 6 वर्ष की होती है।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams