भारत में सबसे ज्यादा तेंदुए कहां पाए जाते हैं?

(A) राजस्थान
(B) ओडिशा
(C) मध्य प्रदेश
(D) महाराष्ट्र

Answer : मध्य प्रदेश

Explanation : भारत में सबसे ज्यादा तेंदुए मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं। जहां इनकी संख्या करीब 3,421 है। इसके बाद कर्नाटक में 1,783 और महाराष्ट्र में 1,690 सर्वाधिक तेंदुए हैं। क्षेत्रवार के हिसाब से सबसे ज्यादा 8,071 तेंदुए मध्य भारत और पूर्वी घाट में पाए जाते हैं, जिनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश आते हैं। वहीं पश्चिमी घाट में 3,387 तेंदुए हैं। इस इलाके में कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा व केरल आते हैं। शिवालिक व गंगा के मैदानी इलाकों में 1,253 तेंदुए हैं। इस क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड का इलाका आता है। जबकि पूर्वोत्तर में महज 141 तेंदुए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 21 दिसंबर 2020 को तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की थी।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Sabse Jyada Tendua Kaha Paye Jaate Hain