भारत में सर्वाधिक उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

(A) मूंगफली
(B) ज्वार
(C) चावल
(D) गेंहू

Answer : चावल

Explanation : भारत में सर्वाधिक उगाई जाने वाली फसल चावल है। विश्व में उत्पादित खाद्यान्न की समस्त फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन दोनों ही दृष्टिकोण से धान यानि चावल का प्रथम स्थान है। भारत के कुल कृषि क्षेत्रफल के 32% पर धान की खेती की जाती है, जो समस्त संसार का 22% धान उत्पादित कर दूसरा स्थान रखती है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2004 को अंतर्राष्ट्रीय चावल वर्ष के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है। पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाडु में चावल की तीन फसलें उगाई जाती हैं। आंस (सितम्बर—अक्टूबर में) अमन (जाड़ों में) तथा बोरो (गर्मी में)। धान की प्रमुख किस्में निम्न हैं—साकेत, गोविन्द, कावेरी, रतना, जया, सरजू, पूसा 33, वाला, लूना श्री आदि।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Sarvadhik Ugai Jane Wali Fasal Kaun Si Hai