‘भारत सेवक समाज’ की स्थापना किसने की थी?

(A) लाला लाजपत राय
(B) विपिनचंद्र पाल
(C) गोपाल कृष्ण गोखले
(D) सरदार भगत सिंह

Question Asked : 65th BPSC Prelims Exam 2019

Answer : गोपाल कृष्ण गोखले (Gopal Krishna Gokhale)

Explanation : 'भारत सेवक समाज' की स्थापना गोपाल कृष्ण गोखले ने वर्ष 1905 में की थी। गोपाल कृष्ण गोखले एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक थे। इन्होंने वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा को भारत का एक महत्वपूर्ण अंग माना था। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में 9 मई 1866 को जन्मे गोखले अपनी शिक्षा दीक्षा के दौरान अत्यंत मेधावी छात्र थे। गोखले का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था और उनके पिता कृष्ण राव पेशे से क्लर्क थे। इतिहासकारों का कहना है कि अधिकतर लोग गोखले को सिर्फ महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु के रूप में ही जानते हैं लेकिन वह सिर्फ राष्ट्रपिता ही नहीं बल्कि मोहम्मद अली जिन्ना के भी राजनीतिक गुरु थे। उनका मानना है कि यदि आजादी के समय गोखले जीवित होते तो शायद जिन्ना देश के बंटवारे की बात रखने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
Tags : आधुनिक इतिहास बिहार बिहार प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Sevak Samaj Ki Sthapna Kisne Ki Thi