भारत विश्व व्यापार संगठन का सदस्य कब बना?

(A) 8 जुलाई 1948
(B) 1 जनवरी 1995
(C) 1 जून 1997
(D) 1 दिसंबर 1998

wto

Answer : 1 जनवरी 1995

Explanation : भारत विश्व व्यापार संगठन का सदस्य 1 जनवरी 1995 को बना। विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization - WTO) विश्व में व्यापार संबंधी अवरोधों को दूर कर वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने वाला एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी, 1995 में मराकेश संधि के तहत की गई थी। इसका मुख्यालय जेनेवा में है। दिसंबर 2017 तक की स्थिति के अनुसार (TWO) के कुल सदस्य देशों की संख्या 164 थी। धातव्य है कि 29 जुलाई, 2016 को अफगानिस्तान को इसका 164वां सदस्य बनाया गया था। इसके पहले तथा वर्तमान महानिदेशक क्रमश: रिनेटो रूगेरो (इटली) तथा रॉबर्टो कारवालो डी एजिवीदो (ब्राजील) हैं। ज्ञातव्य है कि इसका महानिदेशक 4 वर्ष के लिये चुना जाता है।

गैट की अस्थायी प्रकृति के विपरीत विश्व व्यापार संगठन एक स्थायी संगठन है तथा इसकी स्थापना सदस्य राष्ट्रों की संसदों द्वारा अनुमोदित एक अंतर्राष्ट्रीय संधि के आधार पर हुई है। आर्थिक जगत् में इसकी स्थिति अब अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष व विश्व बैंक के तुल्य ही ​है। किंतु मुद्रा कोष व विश्व बैंक की भांति यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी नहीं है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी विश्व व्यापार संगठन सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Vishwa Vyapar Sangathan Ka Sadasya Kab Bana