भारतीय दर्शन की प्रारंभिक शाखा कौन-सी है?
(A) सांख्य
(B) मीमांसा
(C) वैशेषिक
(D) चार्वाक
Explanation : भारतीय दर्शन की प्रारम्भिक शाखा सांख्य थी। जिसके प्रतिपादक कपिल थे। सांख्य दर्शन के अनुसार जगत की उत्पत्ति ईश्वर से नहीं हुई बल्कि प्रकृति से हुई है। चौथी शताब्दी के बाद इस दर्शन में सृष्टि का कारण प्रकृति और पुरुष दोनों को माना जाने लगा। यह दर्शन पहले भौतिकवादी था बाद में अध्यात्म की ओर मुड़ गया। इस दर्शन के अनुसार मोक्ष की प्राप्ति यथार्थ ज्ञान से ही हो सकती है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : आधुनिक इतिहास, इतिहास प्रश्नोत्तरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams