भारतीय इतिहास में तिथि 6 अप्रैल, 1930 क्यों जानी जाती है?

(A) लंदन में प्रथम गोलमेज सम्मेलन के लिए
(B) असहयोग आंदोलन के लिए
(C) गांधी-इरविन समझौते के लिए
(D) महात्मा गांधी द्वारा दांडी मार्च के लिए

Answer : महात्मा गांधी द्वारा दांडी मार्च के लिए

Explanation : भारतीय इतिहास में तिथि 6 अप्रैल, 1930 दांडी मार्च के लिए जानी जाती है। गांधी जी ने 12 मार्च, 1930 को साबरमती आश्रम से सविनय अवज्ञा आंदोलन अपने चुने हुए 78 अनुयायियों के साथ प्रारम्भ किया। दांडी तक की 241 मील की दूरी तय करने में उन्हें 24 दिन लगे और इस यात्रा में पूरे रास्ते हजारों लोग जुड़ते चले गए। उन्होंने दांडी में समुद्र के किनारे 6 अप्रैल, 1930 को नमक बनाकर अंग्रेजी कानून की अवज्ञा की। दरअसल भारत के भीतर नमक बनाने और उसकी बिक्री पर ब्रिटिश सरकार की मनमानी कर वसूली के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन को शुरू किया गया था। 6 अप्रैल, 1930 को गांधी ने कच्छ भूमि में समुद्रतल से एक मुट्ठी नमक उठाया था। इस मुट्ठीभर नमक से गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत को जितना सशक्त संदेश दिया था, उतना मजबूत संदेश शायद शब्दों से नहीं दिया जा सकता था।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharatiya Itihas Me Tithi 6 April 1930 Kyon Jani Jati Hai