भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कौन है?

(A) राजनाथ सिंह
(B) जेपी नड्डा
(C) नितिन गडकरी
(D) अमित शाह

j p nadda

Answer : जेपी नड्डा

Explanation : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा है। 59 वर्षीय जगत प्रकाश नड्डा आम सहमति से 20 जनवरी 2020 को भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत समस्त भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखा था। वे अमित शाह के बाद दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश में सफलता के बाद पार्टी की कमान सौंपी गई। उन्हें मोदी और अमित शाह के अलावा संघ का करीबी माना जाता है। शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद नड्डा को 19 जून 2019 काे कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

आपको बता दे कि जेपी नड्‌डा 2012 से हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। वे भाजपा के संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। वे मोदी सरकार-1 में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पद भी संभाल चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी। वहां भाजपा ने 80 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जून 2019 में नड्‌डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
Tags : अध्यक्ष वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharatiya Janata Party Ke Adhyaksh Kaun Hai