भारतीय नोट पर कितनी भाषाएं होती हैं?

(A) 10 भाषाएं
(B) 15 भाषाएं
(C) 17 भाषाएं
(D) 22 भाषाएं

rupees

Answer : 17 भाषाएं

Explanation : भारतीय नोट पर 17 भाषाएं होती हैं। हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा नोटों पर कश्मीरी, मलयालम, उड़िया, नेपाली, पंजाबी, संस्कृत, तेलुगु, उर्दू, तमिल, कन्नड़, असमी, कोंकणी, मराठी, गुजराती और बंगाली भाषा का प्रयोग होता है। 10, 20 और 50 रुपये के साथ दूसरे नोट पर भी 17 भाषाऐं इस्तेमाल होती है। लेकिन अब केंद्र सरकार ने नोट पर अंकित होने वाले वाक्यों को आठवीं अनुसूचि में शामिल सभी भाषाओं में लिखने का निर्देश जारी किया है। इसलिए अब जल्द ही नोटों पर 22 भाषाओं को जगह मिल सकेगी। बता दे कि सभी नोट जारी करने का अधिकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पास है। लेकिन, एक रुपये का नोट वित्त मंत्रालय जारी करता है। इस नोट पर RBI के गवर्नर की जगह फाइनांस सेक्रेटरी का सिग्नेचर होता है।
Tags : अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी अर्थशास्त्र वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर ऑनलाइन अर्थशास्त्र सवाल और जवाब
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharatiya Note Par Kitni Bhashayen Hoti Hai