भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का जन्म कब हुआ?

(A) 1885 ई.
(B) 1889 ई.
(C) 1890 ई.
(D) 1895 ई.

Answer : 1885 ई.

Explanation : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का जन्म 1885 ई. में हुआ। भारत में राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement) का प्रारंभ कांग्रेस की स्थापना के साथ मानने का एक विशेष कारण है और वह यह है कि 'कांग्रेस ने भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष में सदैव ही कार्य किया। यही वह धुरी थी जिसके चारों ओर स्वतंत्रता की महान गाथा की विविध घटनाएं घटित हुईं।' राष्ट्रवाद के उदय के कारण अंग्रेजी शासनकाल में विभिन्न कारणों से भारतीय जनता के मन में 'राष्ट्रीयता की भावना' का विकास हुआ। भारतीय राष्ट्रवाद सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक-विविध शक्तियों और कारणों के संयोग का परिणाम था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना (1885 ई.) एलन ऑक्टेवियन ह्यूम (Allan Octavian Hume) नामक एक अवकाश प्राप्त ब्रिटिश अधिकारी ने भारतीय नेताओं के सहयोग से 28 दिसंबर, 1885 को मुंबई मेँ की थी।
Tags : आजाद हिंद फौज
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharatiya Rashtriya Andolan Ka Janm Kab Hua