भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?

(A) कस्तूरबा गांधी
(B) एनी बेसेंट
(C) सरोजिनी नायडू
(D) भक्ति लक्ष्मी देसाई

Question Asked : 65th BPSC Prelims Exam 2019

Answer : एनी बेसेंट

Explanation : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष एनी बेसेंट थीं। वह वर्ष 1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन तथा भारत में होमरूल लीग की स्थापना की। एनी बेसेंट 16 नवंबर 1893 को मद्रास के अडयार में थियोसोफिकल सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आईं। उन्होंने वर्ष 1898 में वाराणसी में सेंट्रल हिंदू कॉलेज की स्थापना की। पहले विश्व युद्ध के दौरान वर्ष 1914 में एनी ने साप्ताहिक समाचार पत्र ‘कॉमनविल’ की स्थापना की। इसी वर्ष उन्होंने 'मद्रास स्टैंडर्ड' को खरीद कर उसे 'न्यू इंडिया' नाम दिया। बेहद खुले विचारों वाली एनी बेसेंट हर बुराई के खिलाफ खुलकर आवाज उठाती थीं। वह लंदन में लंबे समय तक सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी रहीं. 20 सितंबर 1933 को एनी बेसेंट का अडयार में निधन हुआ।
Tags : आधुनिक इतिहास बिहार बिहार प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharatiya Rashtriya Congress Ki Pratham Mahila Adhyaksh Kaun Thi