भारतीय जीवन बीमा निगम का मुख्यालय कहाँ है?

(A) नई दिल्ली
(B) कोलकाता
(C) मुंबई
(D) जयपुर

Answer : मुंबई (Mumbai)

Explanation : भारतीय जीवन बीमा निगम का मुख्यालय मुंबई (Mumbai) में है। यह भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी के साथ ही देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है, जो पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है। इसकी स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी। इसका ध्येय वाक्य योगक्षेमं वहाम्यहम गीता से लिया गया है जिसका अर्थ होता है कि आपका कल्याण ही हमारी जिम्मेदारी है। बता दे कि फिल्मों में आने से पहले हमारे फ़िल्मी सितारों अभिषेक बच्चन और अमरीश पुरी एलआईसी एजेंट थे।

भारत सरकार ने नवंबर 1972 में भारतीय साधारण बीमा निगम (GIC) के नाम से एक सरकारी कंपनी की स्थापना की, जिसने 1 जनवरी, 1973 से कार्य करना प्रारंभ किया था। राष्ट्रीयकरण से पहले देश में काम कर रही 107 भारतीय एवं विदेशी बीमा कंपनियों को चार प्रमुख कंपनियों में विभाजित कर दिया गया। इनके नाम हैं-1. नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, 2. न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, 3. ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड तथा 4. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, इन कंपनियों के मुख्यालय क्रमशः कोलकाता, मुम्बई, नई दिल्ली तथा चेन्नई में स्थापित किए गए।
Tags : मुख्यालय
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiy Jeevan Bima Nigam Ka Mukhyalay Kaha Hai