भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है?

(A) साइकिल
(B) हैंडपंप
(C) कमल
(D) हाथी

Bhartiya Janta Party

Answer : कमल

Explanation : भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल है। भाजपा का उदय 1980 में हुआ, इससे पहले 1977 से 1979 तक इसे जनता पार्टी और उससे भी पहले 1951 से 1977 तक भारतीय जन संघ के नाम से जाना जाता रहा था। भाजपा को हिंदुत्व की अवधारणा पर चलने के कारण राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ या आरएसएस की राजनीतिक इकाई भी कहा जाता है। आपको बता दे कि वर्ष 1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद हुए चुनावों में कांग्रेस की हार हुई थी। मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने और भारतीय जन संघ के अटल बिहारी वाजपेयी को विदेश मंत्री और लालकृष्ण आडवाणी को सूचना और प्रसारण मंत्री बनाया गया। लेकिन आपसी गुटबाज़ी और लड़ाई की वजह से ये सरकार 30 महीनों में ही गिर गई। 1980 के चुनावों में विभाजित जनता पार्टी की हार हुई। भारतीय जन संघ जनता पार्टी से अलग हुआ और इसने अपना नाम बदल कर भारतीय जनता पार्टी रख लिया। अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी इसके अध्यक्ष बने थे।
Tags : राजनीतिक दल राजनीतिक पार्टियां
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Janta Party Ka Chunav Chinh Kya Hai