भारतीय खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष कौन है?

(A) राज्यवर्धन सिंह राठौर
(B) संदीप प्रधान
(C) नीलम कपूर
(D) किंजल सिंह

sai

Answer : संदीप प्रधान (Sandip Pradhan)

Explanation : भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में अध्यक्ष नहीं महानिदेशक का पद होता है। वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India-SAI) के महानिदेशक संदीप प्रधान है। भारतीय राजस्व सेवा के 1990 बैच के अधिकारी प्रधान का मौजूदा कार्यकाल छह जुलाई 2022 को खत्म हो रहा था लेकिन मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनके कार्यकाल में 30 सितंबर 2024 तक विस्तार कर दिया है। यह प्रधान को मिला दूसरा विस्तार है। मई 2020 में उनके कार्यकाल में दो साल का विस्तार किया गया था। उस समय साइ के उप महानिदेशक प्रधान ने महानिदेशक में रूप में एक अगस्त 2019 को नीलम कपूर के सेवानिवृत्त होने पर उनकी जगह ली थी। आपको बता दे कि भारतीय खेल प्राधिकरण की स्थापना 25 जनवरी 1984 को हुई थी और इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी खेल प्रश्नोत्तरी भारतीय खेल प्राधिकरण
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Khel Pradhikaran Ke Adhyaksh Kaun Hai