भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख कौन है?

(A) मृत्युंजय महापात्र
(B) प्रतापसिंह राणे
(C) मृदुला सिन्हा
(D) चर्चिल अलेमाओ

Answer : मृत्युंजय महापात्र

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र है। नामी वैज्ञानिक और चक्रवात चेतावनी के विशेषज्ञ मृत्युंजय महापात्र को 4 जून 2019 को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का प्रमुख नियुक्त किया गया। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग में महापात्र और उनकी टीम ने चक्रवात फोनी के प्रभाव सहित चक्रवात (साइक्लोन), इसकी रफ्तार और जन-जीवन पर पड़ने वाले असर को लेकर सटीक पूर्वानुमान करने को लेकर ख्याति पायी है। चक्रवात फोनी के बारे में समय से आगाह किए जाने के कारण प्रशासन को लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद मिली थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग पर देश में मौसम और जलवायु से संबंधित पूर्वानुमान की जिम्मेदारी है। यह विभाग चक्रवात, आंधी, भारी बारिश, बर्फबारी, ठंड, लू चलने आदि के बारे में लोगों को चेतावनी भी जारी करता है। चक्रवात पूर्वानुमान के लिए प्रसिद्ध महापात्र आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग (सीडब्ल्यूडी) का नेतृत्व करते हैं। पिछले छह साल में सीडब्ल्यूडी ने फेलिन (2013), हुदहुद (2014) और तितली (2018) चक्रवात पर सटीक पूर्वानुमान जताया था।
Tags : अध्यक्ष गोवा वर्तमान अध्यक्ष विधानसभा
Useful for : IBPS, Railway, SSC, LIC
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Mausam Vigyan Vibhag Ke Pramukh Kaun Hai