भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का मुख्यालय कहां स्थित है?

(A) शिमला
(B) नई दिल्ली
(C) गुवाहाटी
(D) चेन्नई

Answer : नई दिल्ली

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसका पहला मुख्यालय वर्ष 1905 में शिमला में था जिसे वर्ष 1928 में पुणे और बाद में नई दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग में कुल 6 क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र आते हैं जो गुवाहाटी, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, नागपुर, हैदराबाद और नई दिल्ली में स्थित हैं। बतादें कि कलकत्ता में आये 1864 के चक्रवात और अकाल के बाद मौसम के विश्लेषण और संग्रह कार्य को एक ढांचे के अंतर्गत करने का निर्णय लिया गया। जिसके परिणाम स्वरूप 1857 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना हुई। मौसम विज्ञान विभाग के पहले संवाददाता के रूप मे हेनरी फ्रांसिस ब्लैनफर्ड को नियुक्त किया गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग 27 अप्रैल 1949 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन का सदस्य बना। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत मौसम विज्ञान प्रक्षेण, मौसम पूर्वानुमान और भूकम्प विज्ञान का कार्यभार सँभालने वाली एजेंसी है। मौसम विभाग के द्वारा भारत से लेकर अंटार्कटिका भर में सैकड़ों प्रक्षेण स्टेशन चलाये जाते हैं। इस विभाग का नेतृत्व मौसम विज्ञान के महानिदेशक करते हैं।
Tags : नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग
Useful for : IBPS, Railway, SSC, LIC
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Mausam Vigyan Vibhag Mukhyalay