भारतीय नौसेना स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 4 सितंबर
(B) 5 अक्टूबर
(C) 6 नवम्बर
(D) 4 दिसंबर

Answer : 4 दिसंबर

Explanation : भारतीय नौसेना स्थापना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है। 1971 में भारत-पाक युद्ध में भारतीय नौसेना ने अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाया था और पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट स्थित नौसेना मुख्यालय को तबाह कर दिया था। इस अभियान में पहली बार जहाज रोधी मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। चूंकि इस ऑपरेशन की शुरुआत 4 दिसंबर को हुई थी, इसलिए हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय नौसेना के पश्चिमी नौसेना कमान का मुख्यालय मुंबई में है। इस मौके पर पश्चिमी कमान के जहाज और नौसैनिक एक साथ इकट्ठा होते हैं और इस दिवस को मनाते हैं। नौसेना दिवस समारोहों से पहले भारतीय नौसेना के जवान 1 दिसंबर, 2019 को मुंबई में अभ्यास करते हैं जिस दौरान वे अपने कौशलों का प्रदर्शन करते हैं। रिहर्सल अरब सागर में किया जाता है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी नौसेना राष्ट्रीय दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Nausena Sthapna Diwas Kab Manaya Jata Hai